26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Sports

भारत के श्रीलंका दौरा ,13 से 25 जुलाई के बीच खेली जाएगी वनडे व T-20 सीरीज

वायस ऑफ पानीपत :- भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के कार्यक्रम की पुष्टि हो गई है। होस्ट ब्रॉडकास्टर सोनी नेटवर्क ने सोमवार को सीरीज का पूरा शेड्यूल ट्वीट किया। तीन वनडे 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और अगले दो मैच 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने गए खिलाड़ी श्रीलंका के सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। यानी इस सीरीज में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी खेलते नहीं दिखाई देंगे। ये सभी फिलहाल इंग्लैंड में हैं। टीम को 18 जून से न्यूजीलैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेगी। इसके बाद अगस्त-सितंबर में मेजबान टीम से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी  के प्रमुख राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे। इससे पहले 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान वे टीम के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने पुष्टि की थी कि इस दौरे पर एनसीए प्रमुख टीम के कोच होंगे, क्योंकि रवि शास्त्री, भरत अरुण और विक्रम राठौर की तिकड़ी टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में होगी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ इंग्लैंड में होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि युवा टीम को द्रविड़ गाइड करें। वह पहले ही युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

राज्य स्तरीय 70वीं जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता

Sahab Ram

TEAM INDIA की FINAL में एंट्री, T20 WC 2022 का बदला हुआ पूरा

Voice of Panipat

भिवानी की गोल्डन गर्ल का बेसब्री से इंतज़ार , खीर , चूरमा खिलाकर स्वागत करेगी मां

Voice of Panipat