29 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: सोनीपत में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सिपाही के परिवार को मिले ₹25 लाख, पुलिसकर्मियों ने जुटाई रकम

हरियाणा के सोनीपत में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सिपाही के परिवार को पुलिसकर्मियों ने 25 लाख रुपये दिए। सोनीपत पुलिस के अधिकारी और जवान सिपाही के परिवार की मदद के लिए आगे आएं। उन्होनें  मिलकर 25 लाख 5 हजार 200 रुपए की राशि जमा की और चेक के जरिए ये रकम सिपाही के परिवार को सौंपी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत पुलिस के मुख्य सिपाही देवी दयाल ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। सिपाही देवी दयाल पानीपत जिले के नामुण्डा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत कुण्डली थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक वाहन की टक्कर से हुई थी।

अब सभी पुलिसकर्मियों ने सिपाही के परिवार के लिए 25,05,200 रुपये की रकम जमा की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने यह राशि मुख्य सिपाही देवी दयाल की पत्नी को चेक के जरिए सौंपी। इस दौरान उन्होनें कहा पुलिसकर्मी के परिवार की मदद के लिए जवानों ने अपनी मर्जी से यह योगदान दिया है। साथ ही उन्होनें सिपाही के परिवार के प्रति संवेदना जताई और सहयोग का भरोसा दिया।

Related posts

डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश काबू, 4 चाकू व 1 स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद

Voice of Panipat

बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की झपटी चेन, CCTV में कैद हुए आरोपी, देखिये पूरा मामला.

Voice of Panipat

CM फ्लाइंग ने घी की दुकानों पर की छापेमारी, बिना मार्का का घी किया बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment