28.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा के इन जिलों में गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आज मंगलवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं अब कल 16 सितंबर को भी प्रदेश के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 17 सितंबर तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इस वजह से कई बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना होगा।

कल कैसा रहेगा मौसम ?

16 सितंबर को उत्तर और मध्य हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इसके बाद 17 सितंबर को पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं 18 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में थोड़ा कमी आएगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related posts

Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट

Sahab Ram

HARYANA में IAS बराड़ दंपती की बदली जिम्मेदारी

Voice of Panipat

कल का मौसम: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment