यदि आप भी आने वाले दिनों में हवाई जहाज से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए इंडिगो त्यौहारी सीजन पर जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। जिसके तहत आपको घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह ही कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर तगड़ा फायदा मिल रहा है। इस ऑफर के जरिए आपको नाममात्र खर्चे पर फ्लाइट टिकट मिलेगी, जिससे आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
Indigo का त्यौहारी सीजन ऑफर
बता दें कि हाल ही में indigo ने अपनी फ्लाइट्स के लिए सीमित अवधि की सेल शुरू की है। इसके तहत घरेलू रूट पर ऑल-इन्क्लूसिव वन-वे किराया 3,999 रुपये और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 8,999 रुपये से शुरू होगा. टिकट की बुकिंग 17 सितंबर 2026 तक की जा सकती है।
इंडिगो का यह ऑफर केवल कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर ही लागू होगा। इस ऑफर को पाने के लिए आपको अपनी यात्रा की तारीख से कम से कम तीन दिन पहले बुक करना जरूरी है। इसके तहत यात्रा 18 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 के बीच की जा सकती है।
हालांकि, 3,999 रुपये और 8,999 रुपये का शुरुआती किराया सभी फ्लाइट्स पर उपलब्ध नहीं होगा। सबसे कम किराए वाली सीटों की संख्या सीमित है और किराया रूट, तारीख और उपलब्धता के आधार पर अलग हो सकता है।
इस तरह करें बुकिंग
इतना ही नहीं बल्कि इस सेल के दौरान कुछ ऐड-ऑन सेवाओं पर भी कम कीमत दी जाएगी। इंडिगो स्विच 199 रुपये और 6E फेयर होल्ड 49 रुपये से शुरू होंगे। इन दोनों पर छूट का लाभ सीधे इंडिगो के माध्यम से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मिलेगा। फास्ट फॉरवर्ड 299 रुपये से शुरू होगा और सभी बुकिंग चैनलों पर उपलब्ध रहेगा।
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको Indigo की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करनी होगी। इसके अलावा आप मोबाइल ऐप, 6Eskai और WhatsApp के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करते समय ऑफर के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें जो बुकिंग के दौरान लागू रहेगी।

