32.6 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: रेवाड़ी से वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 22 करोड़ से चकाचक बनेगी साढ़े 6 किमी लंबी सड़क

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां NH-11 के शहर से गुजरने वाले हिस्से में बावल चौक से रणबीर सिंह हुड्डा चौक तक 1500 मीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वन विभाग ने इस सड़क निर्माण के बीच में रूकावट पैदा कर रहे 110 पेड़ों को काटने की परमिशन दे दी है। इन पेड़ों की कटाई के बदले गांव झबुआ में नए पौधे लगाए जाएंगे।

बता दें कि फोरलेन सड़क का यह प्रोजेक्ट पिछले 6 साल से अटका हुआ था लेकिन अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जग उठी हैं। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि इस महीने के आखिर तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

आवागमन होगा आसान

करीब साढ़े 6 किलोमीटर लंबे इस पुराने NH-11 के शहरी हिस्से में सबसे ज्यादा परेशानी बावल चौक से रणबीर सिंह हुड्डा चौक के बीच झेलनी पड़ रही है। यह हिस्सा बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है जिससे न केवल वाहन चालकों बल्कि आसपास रहने वाले दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में अब सड़क मार्ग के चकाचक होने से लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

थिन व्हाइट टॉपिंग से बनेगी सड़क

इस सड़क का निर्माण पहली बार थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक से किया जाएगा। विभाग का दावा है कि इस तकनीक से सड़क की मजबूती बढ़ेगी और इसकी आयु 25 वर्ष से अधिक रह सकती है। फोरलेन सड़क बनने के बाद शहर के इस व्यस्त मार्ग पर यातायात सुगम होने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 22 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। इस धनराशि के स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।

Related posts

इस दिन से कर पाएंगे UPI के जरिए 5 लाख रुपये तक की पेमेट

Voice of Panipat

HARYANA:- चंडीगढ़ PGl जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें…

Voice of Panipat

हरियाणा की इन 4 छात्राओं ने PMO में मनाया रक्षाबंधन, प्रधानमंत्री को बांधी राखी

Sahab Ram

Leave a Comment