35.5 C
Panipat
June 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

सोनीपत में हुई सवा लाख रुपए की धोखाधड़ी, पढ़िए कैसे फसाया जाल में

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति व उसके पिता के संयुक्त खाते में से 1 लाख 24 हजार 999 रुपए धोखाधड़ी से निकाले गए हैं.. राशि अंगूठा लगा कर बैंक से निकाली गई है, लेकिन खाताधारक का कहना है कि उन्होंने न तो अंगूठा लगाया और न ही रुपए निकाले.. गोहाना सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है..

गोहाना क्षेत्र के गांव जौली में उसका व उसके पिता सज्जन सिंह का जॉइंट खाता है.. उसके खाते से 15 मई 2023 से अब तक अंगूठा लगाकर 1 लाख 24 हजार 999 रुपए निकाल लिए गए.. यह राशि न तो उसने और न ही उसके पिता ने निकाली है.. उन्होंने कोई अंगूठा भी नहीं लगाया। उनके साथ फ्रॉड किया गया है.. थाना सदर गोहाना के आईओ SI नवीन कुमार के अनुसार पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस बैंक से रिकॉर्ड लेकर अंगूठे के निशान का मिलान कराएगी.. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.. जल्द ही फ्रॉड करने वाले का सुराग लगा लिया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जानें, किस दिन मनाई जाएगी लोहड़ी, 13 या 14 जनवरी ?

Voice of Panipat

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल

Voice of Panipat

एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी

Voice of Panipat