September 6, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस जिले में बनेंगे 40 नए सेक्टर, 51 गांवों की 11 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में शहर के विस्तार की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। यहां प्रदेश सरकार द्वारा 51 गांवों में करीब 11 हजार एकड़ जमीन की खरीद कर नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई गई है।

नए सेक्टर विकसित करने के लिए किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने किसानों से अपनी जमीन देने के इच्छुक होने पर ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

शहरी क्षेत्र का बढ़ेगा दायरा

प्रस्तावित योजना के तहत फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ाते हुए इन गांवों की जमीन पर भविष्य में आवासीय, वाणिज्यिक और अन्य शहरी गतिविधियों के लिए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। जमीन अधिग्रहण और खरीद प्रक्रिया पूरा होने पर शहर को लगभग 40 नए सेक्टर मिलने की तस्वीर साफ हो जाएगी। इससे आने वाले सालों में फरीदाबाद की आबादी के बढ़ते दबाव को व्यवस्थित तरीके से संभालने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

डबुआ,गाजीपुर,भांकरी, पाली,भूपानी,नचौली, कांवरा,फरीदपुर,सदपुरा, नीमका, फतुपुरा,तिगांव,बदरोला, मंधावली,बुखारपुर,नवादा तिगांव,दयालपुर, पहलादपुर माजरा बदरौला, जुन्हेडा, कौराली, मौजपुर, अटाली,पहलादपुर, फफूंदा,गढ़खेड़ा,पन्हेड़ा खुर्द,नराहवली,बहवलपुर,लडोली, सुनपेड,सागरपुर,डीग,शाहपुर खुर्द,सीकरी,कैलगांव, जाजरू,नंगला जोगियान,भनकपुर,खंदावली,नेकपुर,फतेहपुर तगा, मादलपुर,सरूरपुर,खेड़ी गुजरान,नंगला गुजरान, कुरेशीपुर, बाजड़ी, नारियाला,फतेहपुर बिल्लौच, प्रहलादपुर माजरा डीग और पियाला शामिल हैं।

किसानों को मिलेगा प्लॉट

फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) के एक अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार एक एकड़ जमीन देने वाले किसान को सेक्टर में एक हजार वर्ग गज का प्लाट और 90 वर्ग गज का कर्मशियल प्लाट दिया जाएगा।

“मास्टरप्लान के तहत अब शहर का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पहले जमीन लेने की जरूरत है। इसलिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। किसानों को जमीन देने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।”-विकास ढांडा, संपदा अधिकारी, FMDA।

Related posts

12वीं के रिजल्ट में जुडेंगे, 9वीं,10वीं और 11वीं के Marks! सरकार ने दिया प्रस्ताव

Voice of Panipat

दिल्‍ली से सटे हरियाणा के चार जिलोें में दोबारा लग सकता है कर्फ्यू,अनिल विज ने दिए साफ संकेत

Voice of Panipat

हांसी में किसान-पुलिस टकराव पर एसपी का बयान, कहा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Sahab Ram

Leave a Comment