33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में BPL परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले, राशन डिपो पर इस बार गेहूं के साथ मिलेगी ये खास चीजें

हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूबे की नायब सैनी सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों को राशन के साथ सरसों का तेल दोबारा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है।

अक्टूबर से बाजरा वितरण की भी तैयारी

प्रदेश सरकार अक्टूबर माह से राशन वितरण व्यवस्था में बाजरे को शामिल करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार लाभार्थियों को 4 किलो गेंहूं और 1 किलो बाजरा उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ स्थानीय किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बताया कि अब प्रदेशभर में सरकारी राशन के साथ सरसों तेल का वितरण दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में तेल की खरीद और अन्य प्रक्रिया को लेकर फाइल सीएम के पास भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। अंतिम निर्णय होने पर प्रदेश के 7411 राशन डिपो से 39 लाख 89 हजार 538 राशनकार्डों में दर्ज 1 करोड़ 56 लाख 21 हजार 436 लाभार्थियों को गेहूं व चीनी के साथ दोबारा सरसों तेल मिल सकता है।

लाभार्थियों को मिलेगा सरसों तेल

पात्र लाभार्थियों को 2 लीटर सरसों तेल दिया जाएगा। इसके लिए 2 लीटर तेल के 100 रुपए लाभार्थियों को देने होंगे। वहीं 1 किलो चीनी के लिए 13.50 रुपए निर्धारित हैं। प्रदेश में जुलाई के बाद राशन डिपो पर सरसों तेल का नियमित वितरण बंद कर दिया गया था। अक्टूबर से राशन डिपो पर गेहूं के साथ बाजरा वितरण भी होगा।

एएवाई कार्डधारक परिवारों को 23 किलो गेहूं व 12 किलो बाजरा मिलेगा। 1 किलो चीनी भी दी जाएगी। बीपीएल कार्डधारकों को प्रति यूनिट 4 किलो गेहूं व 1 किलो बाजरा मिलेगा, जबकि परिवार को 1 किलो चीनी दी जाएगी। तेल वितरण को मंजूरी मिलने पर इन्हीं पात्र लाभार्थियों को 2 लीटर सरसों तेल भी मिल सकेगा।

Related posts

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 5 सितंबर तक काम पर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई

Sahab Ram

गुरमीत राम रहीम जेल से 13वीं बार आया बाहर, मिली 21 दिन की फरोल

Voice of Panipat

दिल्ली के कोचिंग हा*दसे की होगी CBI जांच, HighCourt का आदेश

Voice of Panipat

Leave a Comment