33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
India News

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 1100 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Bank of Baroda recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों, योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी यहां नीचे दी गई है।

कुल पद और योग्यता

ये भर्ती वेल्थ एग्जीक्यूटिव के 1000 और क्रेडिट एनालिस्ट-C & IC के 100 पदों पर होगी। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

साथ ही वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवार के पास बैंक, एनबीएफसी (NBFC) या वित्तीय संस्थानों में वेल्थ मैनेजमेंट या वित्तीय उत्पादों की बिक्री (Sales of Wealth Products) में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

वहीं क्रेडिट एनालिस्ट के लिए उम्मीदवार का सीए (CA) पास होने के बाद किसी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में कॉर्पोरेट/सिंडिकेटेड क्रेडिट में न्यूनतम 1 साल का अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा

वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार की आयु 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के लिए पहले एप्लीकेशन स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई और टेस्ट शामिल होगा। इसके बाद उम्मीदवारों के ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू / इंटरव्यू के कई राउंड होंगे।

साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, कम्युनिकेशन का स्तर, स्पष्टता और प्रॉब्लम सॉल्विंग इनोवेटिवनेस, एफिशिएंसी का लेवल, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा, पोस्ट के लिए सूटेबिलिटी वगैरह का आकलन करने के लिए किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की अधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

HOME पेज पर मौजूद करियर लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को SO रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा।

फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को खुद को रजिस्टर करना होगा।

रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।

सबमिट पर क्लिक करें और आपका एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा।

पेज डाउनलोड करें और आगे की ज़रूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी रख लें।

एप्लीकेशन फीस

इसके लिए जनरल, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स की एप्लीकेशन फीस 850 रुपये और SC, ST, PWBD, ESM और महिला कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपये तय की गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर विजिट कर सकते है।

Related posts

हरियाणा आएगे पीएम मोदी, रावली ग्रीन प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ

Voice of Panipat

अगर आप नया Smart Phone खरीदने के बारे में सोच रहे तो ये खबर जरुर पढ़े

Voice of Panipat

PANIPAT:- मतगणना केंद्र पर कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात

Voice of Panipat

Leave a Comment