28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Aaj Ka Mausam: देश के 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर होगी भारी तूफानी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 3 September 2026

Aaj Ka Mausam 3 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। कई जगहों पर जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं कई राज्यों में आज सामान्य बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कई हिस्सों में आज मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

एक ओर जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने 3 सितंबर को देश के 18 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और 3 सितंबर को भी राजधानी में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी चल सकती है।

बिहार में भी 3 सितंबर को व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 6 सितंबर तक कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

हरियाणा के 17 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला समेत 17 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की आज की संभावना है।

पंजाब और राजस्थान में भी आज बारिश का दौर चलेगा। इन दोनों ही राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने तेज बारिश या फिर आंधी तूफान के किसी प्रकार की चेतावनी से साफ इंकार किया है।

Related posts

Haryana में HSSC ने ग्रुप-D भर्ती का Result किया जारी, Result Click करके देखे  

Voice of Panipat

HARYANA के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

HARYANA:- जेलों में बढ़ेगी सुरक्षा सीएम ने 186 वॉकी-टॉकी सेट खरीदने को दी मंजूरी

Voice of Panipat