28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

रेलयात्रियों की बढ़ी परेशानी, 24 सितंबर तक रद्द ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने; सफर करने से पहले करें चेक

Rail passengers face increased inconvenience; a long list of trains cancelled until September 24 has been released

हरियाणा और राजस्थान के बीच ट्रेन से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते नॉन- इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। उपरोक्त कार्य के चलते कई ट्रेनें पूरी तरह से जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा।

रद्द ट्रेनों की सूची

– ट्रेन नंबर 19620, रेवाड़ी-फुलेरा, ट्रेन नंबर 19619, फुलेरा-रेवाड़ी और ट्रेन नंबर 19621, फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी।- ट्रेन नंबर 59709/10, जयपुर- भिवानी- जयपुर 24 सितंबर तक रद्द रहेगी।- रेवाड़ी- रींगस और रींगस- रेवाड़ी के बीच संचालित होने वाली ट्रेन नंबर 59633/34, पांच, 6, 12, 13, 19 और 20 सितंबर को रद्द रहेंगी।

रूट डायवर्ट से संचालित होगी यह ट्रेनें

– ट्रेन नंबर 15091, दौराई-टनकपुर निर्धारित तारीखों पर फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।- ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली-जैसलमेर 24 सितंबर तक रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी।- ट्रेन नंबर 22452, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस भी निर्धारित छह तिथियों पर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी।- ट्रेन नंबर 22950, दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस भी 24 सितंबर को रूट डायवर्ट से संचालित होगी। रूट डायवर्ट से चलने वाली यह ट्रेनें बीच रास्ते दोनों दिशाओं में अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की सूची

– ट्रेन नंबर 74041, दिल्ली- रींगस एक्सप्रेस पांच, 6, 12, 13, 19 और 20 सितंबर को रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन रेवाड़ी- रींगस के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

– ट्रेन नंबर 74042, रींगस- दिल्ली एक्सप्रेस छह, 7, 13, 14, 20 और 21 सितंबर को रींगस के बजाय रेवाड़ी से संचालित होगी।

– ट्रेन नंबर 19618, रेवाड़ी- मदार एक्सप्रेस ट्रेन भी निर्धारित अवधि में रेवाड़ी की बजाय फुलेरा से रवाना होगी। इस दौरान यह ट्रेन रेवाड़ी- फुलेरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Related posts

गृहक्लेश के चलते पति को आया गुस्सा, पति ने कर दी पत्नी की ह*त्या, अब हुई उम्रकैद की सजा

Voice of Panipat

HARYANA:- सरकारी स्कूल में बच्चे अब प्रार्थना सभा में पढ़ेंगे अखबार, जानिए वजह

Voice of Panipat

HARYANA:- 11 जिलों को भारी बारिस का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेंगा मौसम

Voice of Panipat