हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सफाई कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस दिए जाने के औपचारिक आदेश जारी किए गए है। अब पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को 2000 रुपए मासिक मिलेंगे।
यहां देखें आदेश…


बता दें कि सफाई कर्मीयों के साथ हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने रिस्क अलाउंस देने का आश्वासन दिया था। अब इसको लेकर औपचारिक आदेश जारी किए गए है। जारी आदेशों के अनुसार सरकार ने सभी नगर पालिकाओं के पालिका रोल सफाई कर्मचारियों (Palika Roll Safai Karamcharis) को ₹2,000 प्रति माह का रिस्क अलाउंस देने का निर्णय लिया है।
यह 2,000 रुपये का मासिक जोखिम भत्ता उन्हें पहले से मिल रहे परफॉर्मेंस-लिंक्ड वार्षिक इंसेंटिव (Performance linked annual incentive) के स्थान पर, तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा। लेकिन ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिलेगा।
वहीं हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी शुरू करने पर इसका लाभ मिलेगा। इस भत्ते पर होने वाला खर्च संबंधित नगर पालिकाओं को अपने स्वयं के फंड (Own funds) से उठाना होगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कोई अलग से अनुदान, लोन या वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी।

