26.1 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा में 14 चेयरमैन नियुक्त, बबीता फोगाट को महिला विकास निगम की कमान

वायस ऑफ़ पानीपत कुलवन्त सिंह :- बरोदा उपचुनाव से ठीक पहले हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। हरियाणा सरकार ने वीरवार शाम को विभिन्न बोर्ड एवं निगमों में 14 नए चेयरमैन तथा एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की। इनमें नौ नेता भाजपा के और पांच नेता उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के हैं। बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैनों की यह पहली सूची है। कुल तीन सूचियां आनी हैं। दूसरी और तीसरी सूचियों में भाजपा व जजपा के कई विधायकों तथा पार्टी नेताओं को चेयरमैनी सौंपी जाएगी। पूर्व ओलंपियन बबीता फोगाट को महिला विकास निगम का चेयरपर्सन बनाया गया है।

नव-नियुक्त 14 चेयरमैन में पूर्व विधायक सुभाष बराला का भी नाम है। उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.इसके अलावा होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड, नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.इसके अलावा कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरविंद यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है।  वहीं, कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 2 युवकों को फ्रांस में बनाया बंधक, आरोपियों में पुलिसकर्मी भी शामिल

Voice of Panipat

जंतर मंतर पर अपने हक के लिए लड़ रहे बच्चों को ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया का समर्थन

Voice of Panipat

किसानों के टैंट में लगी भीषण आग, बाइक व सामान जलकर हुआ खाक

Voice of Panipat