September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

महिला ने पति व ससुरालपक्ष पर दहेज प्रताड़ना के लगाए आरोप, पुलिस ने पति समेत 2 को किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 में मनोज से हुई थी। तभी से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

पीडित महिला ने बताया कि मई 2021 में उसके ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था। आरोप है कि पति ने व्यापार करने के लिए दो लाख रुपये की डिमांड रखी और नहीं देने पर उससे मारपीट की गई। महिला ने जुलाई 2021 में शाहाबाद पुलिस थाना में इसकी शिकायत सौंपी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसके पति के कई लड़कियों के साथ संबंध हैं, जिसकी कॉल डिटेल सौंपी गई है।

वूमेन सेल को दी शिकायत के बाद उसके ससुराल वाले 10 अगस्त को पेश हुए जहां पर उसके पति ने अपनी गलती कबूल कर ली और शाहाबाद पुलिस को माफीनामा भी सौंपा। उसके पति ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ घर बसाने के लिए तैयार है और कुछ दिनों के अंदर वह अलग मकान लेकर रहेगा। शिकायत में कहा गया कि उसका पति आज तक उसे लेने के लिए नहीं आया और न ही कोई फोन किया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के कहने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PETROL-DIESEL के दाम की पढिए रेट लिस्ट, क्या हुए बदलाव

Voice of Panipat

आवारा कुत्तो ने मासूम को नोचा, गर्दन की नस कटने से मौत, कुत्तों के काटने के 30 निशान भी मिले

Voice of Panipat

शहीद मेजर अनुज राजपूत को अंतिम सलामी, गमगीन हो गया माहौल

Voice of Panipat