30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia News

26 जनवरी को हुई हिंसा पर पुलिस का एक्शन, दीप सिद्धू पर 1 लाख का इनाम घोषित

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच लगातार जारी है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हिंसा को लेकर वांटेड आरोपियों के लिए अब इनाम की घोषणा कर दी है। दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दीप सिद्धू के अलावा गुरजोत सिंह, गुरजंत सिंह पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।  

दिल्ली पुलिस की ओर से जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आपको बता दें कि दीप सिद्धू पर आरोप है कि उसने गणतंत्र दिवस के दिन प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के लिए उकसाया, इसी दौरान लाल किले  में हिंसा और तोड़फोड़ भी हुई। दिल्ली पुलिस के द्वारा अब इस हिंसा की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम बनाई गई है।

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद से ही दीप सिद्धू फरार है और दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश है. हालांकि, इस सबके बीच दीप सिद्धू लगातार फेसबुक पर अपने वीडियो पोस्ट कर सफाई देता आया है।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- CM सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों को 2000 रुपए बोनस देगी सरकार

Voice of Panipat

पानीपत में दहेज के लिया महिला को किया गया प्रताड़ित, जेठ पर छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज

Voice of Panipat

PANIPAT: नवविवाहिता ने दी जान, पति को भेज दिया था काम पर, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

Voice of Panipat