September 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, यहां से शुरू हुई सीधी बस सेवा

Haryana Roadways: हरियाणा के लोहारू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने लोहारू से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस वाया बाढ़डा, चरखी दादरी व रोहतक होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस नई बस सेवा के शुरू होने से यहां के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

बाढ़ड़ा के यात्रियों को मिली बड़ी राहत-:

हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोहारू से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा से विशेष रूप से बाढ़ड़ा, चरखी दादरी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

नई बस सेवा के तहत बस सुबह 9 बजे लोहारू बस स्टैंड से रवाना होगी। इसके बाद बस करीब 9:30 बजे बाढ़ड़ा पहुंचेगी और सुबह 10:30 बजे चरखी दादरी बस स्टैंड पर ठहराव करेगी। इसके बाद बस रोहतक होते हुए चंडीगढ़ के लिए आगे रवाना होगी और निर्धारित समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

Related posts

दिल्ली सरकार का वाहन चालकों के लिए अल्टीमेटम जारी, सड़क पर न उतारे ये वाहन, होंगे जब्त

Voice of Panipat

15 साल पुराने और 10 साल पुराने डीजल के वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

सजा का असली मकसद सजा देना नही बल्कि ज़िम्मेदार बनाना है

Voice of Panipat

Leave a Comment