28.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodCinema

उर्फी जावेद को पड़ा भारी, पोज देते हुए गिर पड़ी धड़ाम

वायस ऑफ पानीपत( देवेंदर शर्मा ) :-  बिग बॉस फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. उनका अतरंगी स्टाइल उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखता है. उर्फी आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. साथ ही वह ट्रेंड फॉलो करने से पीछे नहीं हटती हैं. मगर कई बार उर्फी को ट्रेंड फॉलो करना भारी पड़ जाता है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह ट्रेंड फॉलो करते हुए गिर गई हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

उर्फी जावेद हमेशा अतरंगी ड्रेसेस पहनी नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने मकड़ी के जाल जैसी ड्रेस पहनी थी. उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी. जिसमें एक तरफ पूरी स्लीव्स थी. वहीं ड्रेस का बॉटम बहुत अजीब था. जिसकी वजह से उनका ड्रेस समझ नहीं आ रहा था. अब उर्फी ने इस ड्रेस में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह पोज देते हुए गिर जाती हैं.


वीडियो में उर्फी अपनी दोस्त के साथ सीढ़िया उतरकर नीचे आती हैं और नीचे बैठकर पोज देने लगती हैं. मगर पोज देते हुए उर्फी का पैर थोड़ा सा स्लिप हो जाती है और वह पीछे दीवार की तरफ गिर पड़ती हैं.  गिरते ही उर्फी खुद ही हंसने लगती हैं. उसके बाद उनकी दोस्त उन्हें हाथ पकड़कर उठाती हैं.

उर्फी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ट्रेंड गलत चला गया. साथ ही हंसने वाली इमोजी पोस्ट की. उर्फी के पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने उनकी ड्रेस को लेकर कमेंट किया- क्या ड्रेस है. वहीं दूसरे ने कहा- ओवर एक्टिंग मत करो यार.

उर्फी आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बैक से ओपन शर्ट में तस्वीरें शेयर की थीं. जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई थीं. इसी तरह की ड्रेसेज की वजह से वह हर जगह छाई रहती हैं.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इस गंदे धंधे की वजह से गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, जानिए कैसे खुली पोल

Voice of Panipat

सड़क पर खड़ी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर राखी सावंत ने की ऐसी हरकत, वीडियो हुई वायरल

Voice of Panipat

हरियाणा में बॉलीवुड हस्ती युविका चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, जानिये क्या है मामला ?

Voice of Panipat