43.1 C
Panipat
April 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

पेट्रोल डीजल की कीमतों में राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवे दिन फिर  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपए है…

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज डयूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजे जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है…

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा..हर शहर का कोड अलग-अलग है…जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- नशे की लत पूरी करने के लिए छीना था बैग, अब आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में अब मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, 21 जिलो मे खुलेगी लैब

Voice of Panipat

PANIPAT: तेज आवाज मे इयरफोन लगाकर युवती कर रही थी रेलवे लाइन क्रॉस, आ गई ट्रे-न, हुआ हा–दसा

Voice of Panipat