September 14, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: हरियाणा समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट

कल का मौसम: हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। यूपी-बिहार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं पहाड़ो राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल 15 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में अगले 9 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल 15 सितंबर को  हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

वहीं आंधी- तूफान से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा भारत के पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

कब होगी मानसून की विदाई ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से, आज सौराष्ट्र एवं कच्छ में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा तथा गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं कल भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। लेकिन 19 सितंबर, 2026 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो रही हैं।

Related posts

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

Haryana में 1 सितंबर को 10 ट्रेनें Cancle, पढ़िए पूरी वजह

Voice of Panipat

लगातार बारिश होने के कारण फिर से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Voice of Panipat

Leave a Comment