September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana से Delhi एयरपोर्ट तक बेरोकटोक सफर, बचेगा 1 घंटे का समय

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के गुरुग्राम से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने में अब बॉर्डर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा.. समय में भी 1 घंटे का बचत होगा.. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गुरुवार से द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी टनल के ट्रायल रन से इसकी शुरुआत कर दी है..

फिलहाल इसकी शुरुआत दिन में रोजाना केवल तीन घंटे के लिए की गई है.. करीब 3.6 किमी लंबी इस टनल में वाहनों की ऊंचाई 4.5 मीटर तक सीमित रखी गई है.. इसके अलावा बाइक, स्कूटी, तिपहिया जैसे ऑटो व ई-रिक्शा और तेल टैंकर जैसे ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को टनल और अंडरपास के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी.. वहीं हम आपको बता दे कि उधर NHAI के अधिकारियों ने 5 जून तक इसके पूरी तरह संचालन शुरू करने की बात कही है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- बाइक चोरी व खेतों में ट्यूबवेल की तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा बजट सत्र का आज तीसरा दिन

Voice of Panipat

चुनावी रंजिश के चलते निवर्तमान प्रधान व परिवार को पीटा, FIR दर्ज न होने पर 2 घंटे लगाया जाम, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat