September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Panipat:- ससुराल से वापिस लौटा परिवार, घर के अंदर गए तो हुए हैरान

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत शहर की इंदिरा विहार कॉलोनी मे मकान में चोरी हो गई.. ड्राइवर अपने परिवार सहित ससुराल गया था.. जब वह वापस लौटा, तो देखा कि मेन गेट के नट गायब है.. भीतर घुसा, तो सामान बिखरा हुआ था.. चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, कैश समेत अन्य सामान चुरा लिया.. जिसकी शिकायत पीड़ित  ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

*बर्तन-कपड़े भी चुरा ले गए चोर*

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में कपिल ने बताया कि वह इंदिरा विहार कॉलोनी, नूरवाला का रहने वाला है.. 5 जून की दोपहर को अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल गया था.. 6 जून की सुबह 10 बजे अपने घर पर आया.. उस दौरान उसने देखा कि मेन गेट के नट खुले हुए थे.. इसके बाद वह घर के भीतर गया.. जहां देखा कि भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था.. घर के कमरे की अलमारी से तीन चांदी की पायजेब, 6 चांदी के कड़े, एक सोने का ओम, एक सोने की अंगूठी व एक सोने के सेट समेत 20 हजार रुपए कैश चोरी हो गया.. इनके अलावा बर्तन और कपड़े भी चोरी हो गए.. जिसकी शिकायत पीड़ित  ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जूट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डेंगू के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि, बीते दिन 14 नए केस आए सामने

Voice of Panipat

ज्यादा देर तक लैपटॉप पर काम करना बना सकता है ट्रिगर फिंगर का शिकार, जानें कैसे करें इससे बचाव

Voice of Panipat

किसान के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, सोना-चांदी समेत किए 10 हजार रूपए चोरी.

Voice of Panipat