28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesCrimeHaryanaHaryana NewsHealthINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सरकारी स्कूलों में मिड डे मील को लेकर सरकार हुई सख्त , कहा बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – पानीपत के सरकारी स्कूलों की मिड डे मील में इस्तमाल हो रहे राशन में कोई लापरवाही नही बरती जाएगी शिक्षा मंत्रालय के सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि हरियाणा एग्रो से आने वाली राशन की सारी सामग्री की जांच होगी , अब बिना जांच के किसी भी समान को स्कूल में एंट्री नही मिलेगी । साथ ही अगर राशन सामर्गी में कीड़े , फंगस , क्वालिटी में कोई भी लापरवाही मिली तो उसे लौटाकर नई सामर्गी तुरंत मंगवाई जाएगी । सभी जिला स्तर अधिकारियों को मौके पर जाकर चैकिंग करने के आदेश दिए हैं । अधिकारी जाए औऱ ग्राऊंड लैवल पर राशन की गुणवत्ता चैक करे ।

लगातार कुछ समय से सरकार के पास सरकारी स्कूलों में इस्तमाल हो रहे समान से जुड़ी शिकायतें दर्ज हुई है तो उसी मामले पर ये कारवाई की जा रही है जैसे मौलिक शिक्षा निदेशालय , प्रदेश के जिला शिक्षा और मौलिक शिक्षा अधिकारी , खंड शिक्षा अधिकारिय़ों के निर्देश जारी किए गए हैं । वहीं इस कारवाई में कोई भी नही बक्शा गया है हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड , पंचकुला के पास भी इस शिकायत संबंधित नोटिस भेजा है ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पैरों में पहने चांदी के कड़े बने मौत की वजह, पढिए कहां का है ये मामला

Voice of Panipat

पानीपत में हनीट्रेप में फंसा पंजाबी कारोबारी, महिला ने बनाई अश्‍लील वीडियो, वसूले 18 लाख

Voice of Panipat

हरियाणा के जिलों में प्रदूषण से हालात खराब, प्रदूषण से स्मॉग की चादर बिछी

Voice of Panipat