33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

16 साल की नाबालिग से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पढिये कहां का है मामला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। नया मामला हैरान कर देने वाला सामने आया है। आपको बता दें कि ये मामला मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद बच्चे को जन्म देने का मामला है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़का पिछले दो साल से झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था जिसके कारण नाबालिग गर्भवती हो गई।

16 साल की नाबालिग लड़की ने ओबेदुल्लागंज स्वास्थ्य के जच्चा-बच्चा की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे मामले में ओबेदुल्लागंज स्वास्थ्य केंद्र की भी लापरवाही सामने आई है। नाबालिग की डिलीवरी करने के बाद शासकीय अस्पताल ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और जच्चा-बच्चा को आनन फानन में भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया।

नाबालिग ने जिस  मृत बच्चे को जन्म दिया, उसकी मर्ग डायरी जब नूरगंज थाने आई, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। इस बारे में एसडीओपी ओबेदुल्लागंज मलकीत सिंह ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई कर नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई भी जारी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नहर में डूब रही 15 वर्षीय किशोरी को बचाने के लिए दो लड़कों ने लगाई छलांग, एक डूबा

Voice of Panipat

HARYANA में होली पर होगी बरसात, मौसम विभाग का 4 जिलों में अलर्ट

Voice of Panipat

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के मामलों में सरकार ने तलब लिया

Voice of Panipat