25.5 C
Panipat
September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsINFORMATIVELatest NewsWEATHER

उत्तरी भारत के कईं प्रदेशों में लैंडस्लाईड , केदारनाथ यात्रा मार्ग फ्रभावित

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – बारिश से हो रही बरबादी को देखने के बाद मौसम विभाग ने उत्तरी भारत के 16 राज्यों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है । उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा । वहीं कुपड़ा गांव के पास एक बड़ा पत्थर तेज रफ्तार से सड़क तक आ पहुंचा, हालांकि उस समय कोई राहगीर मौजूद नहीं था । इस बार भारत में मौन सून लेट एक्टीवेट हुआ , जिस कारण अब बारिशें हो तो रही हैं लेकिन बारिश से नुकसान भी बहुत हो रहा है । उत्तराखंड के कई इलाकों में आज लैंडस्लाईड हुई है जैसे रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी । वहीं मौसम के चलते तीर्थ यात्रा भी प्रभावित हुई है , गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है ।

देहरादून की जाखन नदी में 12 साल की बच्चू की जान फौजी और तीन युवाओं ने बचाई

गौरी कुंड में लैंडस्लाइड की तस्वीरे

बारिश से उत्तर भारत में मचा हड़कंप , हरियाणा के हरिद्वार में भी गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा तभी घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम ने उसे बचा लिया । दुसरी तरफ , रुद्रप्रयाग में सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई । उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी का कटाव तेज हो गया है । पानी गांवों में घुस गया है । 100 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं । गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है , जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं । जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग की दीवार गिर गई । वहीं अक्चमल के पास लैंडस्लाइड के बाद कारगिल-लेह नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया । गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पेंशन लेने वालों को देना होगा अब जिंदा होने का प्रमाण पत्र, नहीं तो इस महीने से बंद होगी पेंशन

Voice of Panipat

Panipat की है घटना, ह*त्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफाश, 1 लाख रुपए देकर करवाई थी ह*त्या, पढ़िए

Voice of Panipat

आज पानीपत मे मे पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

Voice of Panipat