34.3 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के नूंह में शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, मेडिकल बिल पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत

हरियाणा के नूंह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एसीबी ने नूंह शिक्षा विभाग के क्लर्क को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि क्लर्क ने एक मेडिकल बिल को पास करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया।

आरोपी की पहचान पलवल जिले के घुड़ावली  के रहने वाले शाकिर के तौर पर हुई है।  आरोपी शाकिर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नूंह में क्लर्क के पद पर तैनात था।

शाकिर पर आरोप है कि उसने मेडिकल बिल पास करने के लिए एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब आरोपी ने 25 हजार की रिश्वत की मांग की तो पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पूरी प्लानिंग के तहत ACB की टीम ने नूंह बस स्टैंड पर अपना जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी शाकिर शिकायत करने वाले व्यक्ति से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने लगा, तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी ने आरोपी शाकिर के पास से रिश्वत के रूप में लिए गए पूरे 25 हजार रुपये बरामद कर लिए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

HARYANA के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, CM मनोहर लाल ने कही ये बात, पढ़िए

Voice of Panipat

Golden Boy नीरज चोपड़ा की बहन की शादी पर पहुंचे CM मनोहर लाल, आशीर्वाद देकर दी शुभकामनाएं

Voice of Panipat

Haryana में HSSC ने ग्रुप-D भर्ती का Result किया जारी, Result Click करके देखे  

Voice of Panipat

Leave a Comment