29 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPANIPAT NEWS

Haryana Weather: हरियाणा के पानीपत- सोनीपत में हुई झमाझम बारिश, देखें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में मानसून की गतिविधियां बढ़ने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को पानीपत और सोनीपत समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है और मौसम सुहावना हुआ।

इसी बीच मौसम विभाग ने  कल 13 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। कल भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मानसून की गतिविधियां बढ़ने से अगले दो दिन राज्य में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

कल से तेज होगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार से मानसूनी गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं। जिसके बाद राज्य के कई जिलों में अगले दो दिन अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बारिश से पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

बीते शुक्रवार को भी प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान  प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना रहा।

Related posts

पानीपत में 12.55ग्राम सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में दो साल बाद मिला 5 साल की बच्ची को न्याय, आरोपी को 40 साल की सजा

Voice of Panipat

Haryana:- अजय चौटाला बने चेयरमैन, JJP संसदीय बोर्ड का एलान

Voice of Panipat

Leave a Comment