September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT: असंध और गोहाना रोड पर फैंसी लाइट लगाने का काम शुरू

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- असंध रोड और गोहाना रोड पर फैंसी लाइट्स लगने का काम शुरू हाे गया है। इस क्रम में शिवाजी स्टेडियम में भी दाे अतिरिक्त टाॅवर लाइट लगाए जाएंगे। विधायक प्रमाेद विज ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग असंध और गोहाना रोड का हाल ही में निर्माण कार्य पूरा हाे गया है।

इसलिए अब इन मार्गों को जगमग एवं सुंदर करने के लिए फैंसी लाइट्स लगाने का काम चालू कर दिया है। बताया कि असंध रोड पर 45.65 लाख रुपए और गोहाना रोड पर 71.41 लाख रुपए की लागत से फैंसी लाइट्स लगाईं जा रही हैं। पानीपत के मॉडल टाउन में स्थित शिवाजी स्टेडियम में खेलने वाले बच्चों के लिए अब रात्रि के समय अभ्यास करने में आसानी होगी। यहां 14.18 लाख रुपए की लागत से दो और टाॅवर लाइट्स लगाई जाएंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Bank Account के साथ कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, ऐसे करें अपने खर्च और बचत को मैनेज

Voice of Panipat

M3M ग्रुप पर ED का शिकंजा, 3 डायरेक्टरों से फिर करेगी पूछताछ

Voice of Panipat

हरियाणा में झोटे का मनाया गया बर्थडे, बर्थडे में बुलाया गया मेहमानों को ,22 हजार सीमन डोज दे चुका

Voice of Panipat