September 14, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ 24 और 22 कैरेट गोल्ड, देखें सोना- चांदी का ताजा भाव

अगर आप भी आज गणेश चतुर्थी के दिन पर सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज सोमवार को देश के कई शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

अलग- अलग राज्यों में 22 कैरेट और 24 कैरेट वाला सोना सस्ता हुआ। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेंड कर रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

दिल्ली में आज 14 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,840 रुपये  प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव

वहीं चांदी के भाव की बात करें तो सोने की तरह इसमें भी सोमवार को गिरावट है। आज 14 सितंबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

 वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Related posts

नीरज ने कहा- रात को जब सोया, तब मन में यही था कल जन-गण-मन बजना चाहिए..

Voice of Panipat

16 या 17 मार्च को हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

Voice of Panipat

PANIPAT में सरकारी कर्मचारी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment