September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSSports

टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता रांची टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर जमाया कब्जा

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया.. आज टिम ने चौथे दिन में 192 रन के टारगेट को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.. इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है,

यानी पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है.. ध्रुव जुरेल ने टॉम हार्टले की बॉल पर दो रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी.. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52) ने दूसरे इनिंग में अर्धशतक लगाया..टीम इंडिया ने 40/0 के स्कोर से चौथे दिन अपनी दूसरी इनिंग आगे बढ़ाई..

इससे पहले इंग्लिश टीम तीसरे दिन के तीन तीसरे सेशन में दूसरी पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की पहली पारी के 46 रन की लीड के आधार पर भारत को 192 रन का टारगेट मिला.. इंग्लैंड टीम पहली पारी में 353 और भारतीय टीम 307 रन पर ऑलआउट हुई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

घर मे घुसकर जानलेवा हमला व धमकी देने के मामले मे दो आरोपित काबू

Voice of Panipat

पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह ने ठुकराई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता, कहा-बंद कमरे में राजनीति असंभव

Voice of Panipat

PANIPAT: फोन स्नैचिंग करने वाले 2 आरोपी काबू, छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद

Voice of Panipat