32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsPolitics

पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह ने ठुकराई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता, कहा-बंद कमरे में राजनीति असंभव

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- भाजपा नेता संपत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्यता लेने से इंकार कर दिया है…उन्होंने कहा कि पार्टी को प्राथमिकता के आधार पर किसानों के मुद्दे का हल निकालना चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो राज्य कार्यकारिणी की सदस्यता कबूल नहीं कर सकते. पिछले सप्ताह भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया था. इसमें पूर्व मंत्री संपत सिंह को भी कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया था.

संपत सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा- प्रिय धनखड़ जी! वर्तमान राजनीतिक हालात के चलते मैं राज्य कार्यकारिणी की सदस्यता कबूल नहीं कर सकता हूं. पार्टी को प्राथमिक तौर पर किसानों के मुद्दों का हल निकालना चाहिए जिसका मैंने भी लगातार समर्थन किया है. बंद कमरे में पुलिस सुरक्षा में राजनीति असंभव है.

इनेलो और कांग्रेस की सीट पर 6 बार विधायक बने प्रोफेसर संपत सिंह ने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली थी. संपत सिंह इनेलो सरकार के समय प्रदेश के वित्तमंत्री रह चुके हैं. बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस के टिकट पर हिसार लोकसभा और नलवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हुए थे…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में एक युवती ने 1 साल में 7 युवकों पर अलग-अलग थानों में कराया केस दर्ज

Voice of Panipat

विज ने कहा नूह घटना में अब तक 500 लोगों को कर चुकें गिरफ्तार

Voice of Panipat

गर्मी से राहत दिलाएंगा ये 5 प्रकार के छाछ, एक बार जरूर करे Try

Voice of Panipat