35.2 C
Panipat
June 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में बर्फी को लेकर दूल्हा-दुल्हन में लड़ाई, भरें मंडप में टूट गई शादी, पुलिस और कई गांव के पंचायत मौके पर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के नारनौल से एक ऐसा मामला सामने आया है.. नारनौल में फेरों के बाद काजू की बर्फी को लेकर दुल्हा और दुल्हन का विवाद थाने तक पहुंच गया.. DSP हार्दिक हुड्‌डा की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ.. लड़का पक्ष के लोग लड़की पक्ष को खर्च के तौर पर 40 लाख रुपए देंगे.. साथ ही 51 हजार रुपए गौशाला में दान दिया जाएगा इससे पहले पंचायत ने लड़का पक्ष को 55 लाख रुपए देने की बात कही थी.. हालाकि लड़की पक्ष ने आरोप लगया है कि फेरों के तुरंत बाद दूल्हे ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की डिमांड की.. मागं न पुरी होने पर उसने लड़की को विदा होने के बाद एक हफ्ते के अंदर मार देने की धमकी दी..

दल्हे के काजू की बर्फी खिलाने पर विवाद

निजाम पूर गांव में में 24 फरवरी की रात को रेवाड़ी के लाला रोहडाई से प्रदीप कुमार अपने बेटे मणि कुमार की बारात लेकर आए थे। फेरों से लेकर सभी रस्में पूरी हो गईं। इसके बाद दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को खाना खिला रहे थे। खाना खिलाते समय दूल्हे ने जब दुल्हन को काजू की बर्फी खिलाई तो दुल्हन ने खाने से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे गाजर का हलवा पसंद है.. इस पर दूल्हे ने कहा कि वह तो तुम्हें ही पसंद नहीं करता.. मेरी शादी जबरदस्ती घरवाले करवा रहे हैं.. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया.. विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया.. दूल्हा ने भी दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया..

दूल्हे पक्ष को बंधक बनाने का मामला थाने पहुंचा

इस दौरान किसी ने पुलिस को शिकायत दी कि निजामपुर गांव में दूल्हे, उसके पिता और रिश्तेदारों को बंधक बनाया गया है.. उनको रात तक नहीं छोड़ा गया.. इसके बाद रात को DSP हार्दिक हुड्डा के नेतृत्व में बस भरकर पुलिसकर्मी निजामपुर गांव में पहुंचे.. उसके बाद दोनों पक्षों को निजामपुर थाने लाया गया.. थाने में आने के बाद दोनों पक्षों के बीच DSP हार्दिक हुड्डा ने आपसी सहमति करवाई.. इसमें लड़का पक्ष पर शादी में खर्च हुए 40 लाख रुपए देने और 51 हजार रुपए गौशाला में दान करने का फैसला लिया गया। दोनों पक्षों की ओर से यह फैसला लिखित में लिया गया..

11 गांव की पंचायत हुई

वहीं इससे पहले रात को दूल्हा दुल्हन के बीच आपस में बात बिगड़ जाने के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगने का आरोप भी लगाया था.. इसके बाद ​​​​​​लोगों ने दूल्हा व उसके पिता को गांव में ही रोक लिया था.. इसके बाद सुबह 11 गांवों की पंचायत हुई थी.. पंचायत में फैसला लिया गया था कि दूल्हे पक्ष के लोगों को शादी समारोह में खर्च हुए 44 लाख रुपए वधू पक्ष को देने होंगे.. इसके अलावा गौशाला को भी 11 लाख रुपए देने होंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में कल शपथग्रहण समारोह, आएंगे 37 मुख्यमंत्री, 2500 बसें बुक

Voice of Panipat

ढाबे पर खाना खाने गए दंपत्ति में से पति को कार ने रौंदा, अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Voice of Panipat

चंडीगढ़ की हरनाज संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021

Voice of Panipat