September 16, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENT

हरियाणा के पलवल में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता और बेटे की मौत

हरियाणा के पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मुंडकटी के पास एक तेज रफ्तार ड़ंपर ने बाइक पर टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गुलशन और उसके पिता सियाराम के रूप में हुई है। इस मामले में हाथरस (यूपी) के बढार गांव निवासी अमन ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसका भाई गुलशन और पिता सियाराम बामनीखेड़ा गांव में रहते थे। गुलशन मजदूरी करता था, जबकि सियाराम स्कूटी पर कपड़े बेचने का काम करते थे।   

बहन से मिलने के लिए जा रहे थे फिरोजाबाद
बुधवार सुबह गुलशन अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। इसी दौरान बामनीखेड़ा से करीब दस किलोमीटर आगे मुंडकटी के पास उनकी बाइक पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलशन और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डंपर चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया

Related posts

बेटे के सफर की जानकारी लेने पहुंचे थे पिता, स्टेशन पर चली गई जा#न!

Voice of Panipat

हरियाणा के पंचकूला में गहरी खाई में गिरी अर्टिगा कार, एक युवक की मौत, 4 घायल

Sahab Ram

नहर में नहाना पड़ा भारी: साथी को बचाने में गई दोनों दोस्तों की जा#न

Voice of Panipat

Leave a Comment