हरियाणा के हिसार उपायुक्त (DC) कार्यालय में अब ग्रुप-D के सभी कर्मचारी वर्दी और नेम प्लेट में नजर आएंगे। इसको लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें आज 16 सितंबर से ग्रुप- डी के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस पहनने के लिए कहा गया है।
Hisar जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्यलय में कार्यरत ग्रुप-डी (Group- D) के सभी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म और नेम प्लेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। ये नया नियम आज 16 सितंबर से ही लागू किया गया है।
यहां देखें…

उपायुक्त कार्यालय की स्थापना शाखा द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उपायुक्त महोदय द्वारा दिए गए मौखिक निर्देशों का धरातल पर सख्ती से पालन कराया जाए।
इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 16 सितंबर या उसके बाद कोई भी ग्रुप-डी कर्मचारी बिना वर्दी या बिना नेम प्लेट के कार्यालय में ड्यूटी करता हुआ पाया गया, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक (विभागीय) कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

