July 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:-प्रदेश में 25 मई को Voting, DGP शत्रुजीत कपूर ने तैयारियों को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने रोहतक में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की.. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे.. इसके लिए हरियाणा पुलिस तथा सभी संबंधित विभागों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के तहत काम किया जाएगा..

DGP ने आगे बताया कि प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए 25 मई को लोकसभा चुनाव करवाए जाएंगे.. कपूर पीजीआई रोहतक में आयोजित वर्चुअल ऑटोप्सी कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे थे..

बता दें कि बीते 16 मार्च को भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.. पिछले बार की तरह इस बार भी देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे.. हरियाणा की बात करें तो छठवें चरण यानि 25 मई को चुनाव होगा.. जबकि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और चार मार्च को चुनाव परिणाम आएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में अब इन लोगों को भी मिलेगी 3 हजार रुपए महीना पेंशन, नोटिफिकेशन जारी 

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल ने विधायको को दी हिदायत, मानसून सत्र में पूरी तैयारी से आने को कहा

Voice of Panipat

PANIPAT में संदिग्ध हालात में प्रेमी के संग युवती लापता

Voice of Panipat