September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

सैनिटाइजर की बोतल भरते समय डॉक्टर पी रहा था सिगरेट, झुलसने से हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- यमुनानगर के सरोजनी कॉलनी में रहने वाले एक डॉक्टर के साथ उस समय हादसा हो गया, जब वह सैनिटाइजर को दूसरी बोतल में डाल रहा था और साथ ही साथ सिगरेट भी पी रहा था।  सिगरेट की चिंगारी सैनिटाइजर पर गिरी, जिससे आग भड़क गई।

आग ने डॉक्टर को अपनी चपेट में ले लिया और डॉक्टर बुरी तरह से झुलस गया । डॉक्टर को इलाज के लिए जिले के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया,  लेकिन हालत गंभीर होने के चलते देर रात डॉक्टर की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

गांधी नगर के थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी के एक व्यक्ति आग से झुलस गया है जो कि निजी अस्पताल में दाखिल है मौके पर पहुंचकर डॉ विनीश ने खुद दिए बयान में कहा कि वह एक कैंन से सैनिटाइजर को बोतल में डाल रहा था और साथ ही सिगरेट भी सुलगा रखी थी जिससे सैनिटाइजर से आग भड़क गई और वह इसमें बुरी तरह से झुलस गए ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

BREAKING:-बृजभूषण की रेगुलर बेल पर फैसला रिजर्व

Voice of Panipat

26 जनवरी को हुई हिंसा पर पुलिस का एक्शन, दीप सिद्धू पर 1 लाख का इनाम घोषित

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने की HPPC और HPWPC की बैठक की अध्यक्षता, नेगोसिएशन के बाद करोड़ों रुपये की हुई बचत

Voice of Panipat