43.7 C
Panipat
April 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

महाकुंभ के कारण Haryana की 6 ट्रेनें कैंसिल,भीड़ को देखते हुए लिया फैसल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने की योजना बना रहे है तो जाने से पहले ट्रेनों की जानकारी जरूर ले लें.. रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ के कारण हरियाणा की 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.. 27 फरवरी से 3 मार्च तक दिल्ली से हिसार, जींद चलने वाली 6 जोड़ी रेल सेवाओं का संचालन नहीं होगा, इन डबल ट्रिप की ट्रेनों में जयपुर, अलवर, मथुरा की ट्रेनें भी शामिल हैं.. इससे पहले भी महाकुंभ के कारण हरियाणा की ओर से चलने वाली रेल सेवाओं को उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से रद्द किया जा चुका है.. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण का कहना है कि महाकुंभ के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए ये फैसला किया गया है..

*ये रेल सेवाएं रहेंगी रद्द*

1.गाड़ी संख्या 54043, जींद-हिसार रेलसेवा 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी..

2. गाड़ी संख्या 54424, हिसार- नई दिल्ली रेलसेवा 28 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द रहेगी…

3. गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा 28 फरवरी से 6 मार्च तक रद्द रहेगी..

4. गाड़ी संख्या 54044, हिसार- जींद रेलसेवा 1 मार्च से 7 मार्च तक रद्द रहेगी…

5. गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-रेवाडी रेलसेवा 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी..

6. गाड़ी संख्या 54086, रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 27 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी..

7. गाड़ी संख्या 51971, मथुरा-अलवर रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी..

8. गाड़ी संख्या 51972, अलवर-मथुरा रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी..

9. गाड़ी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी…

10. गाड़ी संख्या 51974, जयपुर-मथुरा रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी..

11. गाड़ी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा 24 से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी..

12. गाड़ी संख्या 12196, अजमेर- आगरा रेलसेवा दिनांक 24 से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सुनारिया जेल में चले लात-घूंसे, बंदी का तोड़ा दांत

Voice of Panipat

गांव में जल रहे थे फाने, DC ने ग्राम सचिव व पटवारी को निलंबित के दिए आदेश

Voice of Panipat

HARYANA:- पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने जीता GOLD, 85.97 मीटर भाला फेंकर किया पहला स्थान प्राप्त

Voice of Panipat