July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsSports

आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रे#प मामले में हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल के आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की कथित रेप मामले में गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के आदेश दिए हैं ताकि कथित निजी फोटो और वीडियो शेयर न की जा सके।

आईपीएल क्रिकेटर पर रे#प आरोप

क्या है पूरा मामला :-
जानकारी के मुताबिक अभिषेक पोरेल पर एक महिला ने शादी का वादा कर संबंध बनाने और निजी पलों की रिकॉर्डिंग के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन पर धमकियां देने के आरोप भी हैं। दरअसल अभिषेक 23 साल के विकेटकीपर बैटर हैं। वह आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच और बंगाल के लिए 116 मैच खेल चुके हैं। शिकायत के अनुसार उनकी पहचान महिला से 2023 में हुई थी। महिला ने उन पर आरोप लगाए कि अभिषेक उसे मुकुंदपुर स्थित अपने फ्लैट में ले गया और शादी का वादा कर संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि उनका संबंध अन्य महिलाओं के साथ भी थे। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक ने उसे अवैध रूप से रखा और खाना नहीं दिया। 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई कथित घटना के बाद उसकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई और उसे तत्काल इलाज कराना पड़ा। अदालत ने कहा कि जांच के दौरान एक पेन ड्राइव जब्त की गई है जिसमें अहम डिजिटल सामग्री होने की आशंका है। हाईकोर्ट का कहना है कि पुलिस पहले से ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है परंतु अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पर अदालत ने उन्हें कार्रवाई तेज करने और सभी डिजिटल सबूतों को इकट्ठा करने के आदेश दिए हैं।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल अपने ऊपर लगे इन आरोपों को झूठा बोल खारिज कर चुके हैं। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज हुआ था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

करनाल में बड़ा जमीन घोटाला: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से 1 करोड़ ठगे…

Voice of Panipat

PANIPAT: फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, छीना गया मोबाइल फोन बरामद

Voice of Panipat

HARYANA:- रोडवेज बस गिरी खाई में, बस में सवार थे कई यात्री

Voice of Panipat

Leave a Comment