July 29, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

नहर में नहाना पड़ा भारी: साथी को बचाने में गई दोनों दोस्तों की जा#न

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला) – यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो दोस्तों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान जगाधरी के हनुमान गेट निवासी अमित और रोहित के रूप में हुई है। दोनों विवाहित थे और अपने पीछे दो-दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अमित का शव सोमवार को चिट्रटा मंदिर के पास नहर से मिला था, जबकि तेज बहाव में बहा रोहित का शव मंगलवार को इंद्री क्षेत्र से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन दोस्त बुड़िया के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने पहुंचे थे। अमित और रोहित नहर में उतर गए, जबकि उनका तीसरा साथी किनारे पर ही खड़ा रहा। नहाने के दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा दोस्त भी नहर में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में बह गए। घटना के बाद तीसरे साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने के कारण उसी समय सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका।

रविवार सुबह से तलाश अभियान दोबारा शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को अमित का शव बरामद हुआ, जबकि रोहित का शव अगले दिन इंद्री के पास नहर से मिला। बताया गया कि रोहित वर्कशॉप एरिया में अपनी दुकान संचालित करता था और अमित भी उसके साथ काम करता था।दोनों दोस्तों की अचानक हुई मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों के छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत:- अवैध देसी पिस्तौल सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

शादी के इतने साल बाद भी एक्ट्रेस पत्नी ने नही बनाने दिए संबंध, सांसद पति गए कोर्ट, पढ़िए मामला

Voice of Panipat

हरियाणा के मानसुन सत्र में पेश हुए 13 विधेयक, लेकिन जिन विधेयकों का इंतजार था, वो पेश नहीं हुए

Voice of Panipat

Leave a Comment