Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले दिन यानि सोमवार को देशभर में 24 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ। 7 सितंबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 1,52,800 से 1,54,790 के बीच चल रहा है। पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना लगभग 1,000 रुपये तक सस्ता हुआ।
पिछले हफ्ते की शुरूआत में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.54 लाख के आसपास ही बनी हुई थी। लेकिन फिर बीच में इसका भाव 1.56 लाख के पार पहुंच गया था। लेकिन अभी फिर से कीमते 1.54 लाख के आसपास आ गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो इसमें हाजिर सोना 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। एक दिन पहले दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी।
वहीं आज के लेटेस्ट रेट की बात करें तो सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
आज 7 सितंबर को मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का ताजा भाव
आज सोमवार को चांदी भी सस्ता हुआ और कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। 7 सितंबर की सुबह चांदी टूटकर 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर है।

