43.6 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat Crime

जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले मे 3 आरोपी गिरफ्तार, 18 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- जिला के थाना सनौली क्षेत्र मे बिते वर्ष जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले मे मुख्य स्पलायर व एक महिला सहित तीन आरोपितो को सीआईए-टू पुलिस ने काबू किया ।पकडे गए आरोपितो की पहचान संदीप पुत्र कुलदीप निवासी बिजावा पानीपत, मुनेष पत्नी अमित,सुमित पुत्र अमित निवासी राजीव कालोनी घरौंडा करनाल के रुप मे हुई । गिरफ्तार तीनो आरोपितो को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया वहां से आरोपित सुमित व मुनेष को न्यायिक हिरासत जेल भजा गया व आरोपित सन्दीप से गहनता से पुछताछ करने के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त मामले मे 18 आरोपितो को पहले ही सीआईए-टू पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि बिते वर्ष 5 नवम्बर को थाना सनौली मे जसमेर पुत्र बलबीर सिंह निवासी धनसौली ने थाना मे शिकायत दे बताया था कि उसके पिता बलबीर की बिती रात करीब 12 बजे तबीयत खराब हो गई थी जिसको इलाज के लिए सनौली स्थित एक निजी हस्पताल मे लेकर गये तो तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी । जो उसके पिता बलबीर सिंह हर रोज थोडी -थोडी शराब गाँव से खरीद कर पी लेते थे । जो उसने रात को भी शराब पी थी । उसको नही पता उसके पिता बलबीर सिंह किससे शराब खरीद कर लाए थे । जो गाँव मे सतपाल पुत्र रुलाराम, काला पुत्र अलमुदीन,  बिजेन्द्र पुत्र ज्ञानी की भी शराब पीने से मौत हुई है । जो थाना सनौली मे जशमेर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ भा0द0 सहिता के अंतर्गत गैर इरादतन हत्या, धोखाधडी, जहरीली शराब की विभिन्न धाराओ और एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई थी।

इंस्पेक्टर विरेंद्र सिहं ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे की जांच व आरोपियो की धरपकड की जिम्मेवारी सीआईए-टू पुलिस टीम को सौंपी गई थी जो सीआईए-टू पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच करते हुए अभी तक 18 आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था जो वीरवार देर सायं सीआईए-टू पुलिस ने मुख्य स्पलायर व एक महिला सहित तीन आरोपितो   को गिरफ्तार किया । पकडे गए आरोपितो की पहचान संदीप पुत्र कुलदीप निवासी बिजावा पानीपत, मुनेष पत्नी अमित,सुमित पुत्र अमित निवासी राजीव कालोनी घरौंडा करनाल के रुप मे हुई । गिरफ्तार तीनो आरोपितो को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया वहां से आरोपित सुमित व मुनेष को न्यायिक हिरासत जेल भजा गया व आरोपित सन्दीप से गहनता से पुछताछ करने के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कार और ट्रक की टक्कर से, Haryana के 2 युवकों की अमेरिका में मौ# त

Voice of Panipat

पराली जलाने के मामले में किसान को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

Panipat के PNB बैंक मे चोरी का प्रयास, दिवार तोड़कर अंदर घुसे चोर और…

Voice of Panipat