September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के सोनीपत में सरकारी स्कूल बनेंगे मॉडल संस्थान, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

हरियाणा के सोनीपत जिले से स्कूली बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां छात्रों को आधुनिक शिक्षा का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना (सीएमईई) के तहत जिले के 15 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।

बता दें कि प्रदेश भर से 250 स्कूलों का इस योजना के तहत चयन किया गया है। अब इन स्कूलों को मॉडल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना का मकसद ग्रामीण आंचल की होनहार प्रतिभाओं को निजी और कान्वेंट स्कूलों जैसी हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्राइवेट स्कूलों जैसी मिलेगी सुविधाएं

प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए चयनित स्कूलों में न केवल आधुनिक बुनियादी ढांचा खड़ा किया जाएगा बल्कि डिजिटल लर्निंग और नवाचार पर विशेष जोर रहेगा। पारंपरिक चाक-डस्टर को अलविदा करते हुए हर क्लास में स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक आडियो-विजुअल टूल्स लगाए जाएंगे।

फिजिक्स, केमिस्ट्री, Biology और अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से प्रेक्टिकल लर्निंग पर जोर रहेगा। ग्रामीण विद्यार्थियों को कोडिंग, बेसिक कंप्यूटर और डिजिटल स्किल्स सिखाने के लिए नए कंप्यूटर सिस्टम लगेंगे।

JEE NEET NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रेफरेंस बुक्स और ई-रिसोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ट्रैक, कोर्ट और खेल सामग्री का विशेष प्रबंध किया जाएगा।

इन स्कूलों का हुआ चयन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककरोई
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांदल कलां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैलाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रभड़ा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरगथल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिधलान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरमाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेरना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिचपड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महमूदपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भावड़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कथूरा

Related posts

BreakinG:- IPL फाइनल कल-अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स का बढ़ा किराया

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज ने मथुरा के लिए शुरू की स्पेशल बस, देखें समय और रूट

Sahab Ram

हरियाणा से अलीगढ़ के बीच सफर होगा आसान, रोडवेज ने इस जिले से शुरू की बस

Sahab Ram

Leave a Comment