18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- नहर किनारे ठेके पास युवक पी रहा था शराब, पिता को देख नहर में लगाई छलांग,युवक लापता

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में युवक ने छलांग लगा दी.. जिसके बाद से वह नहर उसमें लापता हो गया.. दरअसल युवक नहर के पास ठैके के पास बैठकर शराब पी रहा था.. उसके पिता वहां पहुचें, तो डर के मारे वह नहर में कूंद गया.. वह तैरना नही जानता है.. तब से वह पानी में लापता हो गया.. जिसकी परिजन व गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है..

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह गांव गढ़ी सिकंदरपुर का रहने वाला है.. वह दो बेटो का पिता है.. बड़े बेटे का नाम अरुण(33) है जोकि 20 अप्रैल को दिल्ली पैरलल नहर के पास शराब ठेके पर शराब पी रहा था.. जिसके बारे में उसे सूचना मिल गई.. सूचना मिलते वह अपने बेटे को लेने ठेके पास पहुंचा.. अरूण उसे देख वहां से भाग निकला.. इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी.. जिसके बाद से वह पानी में लापता हो गया.. वहीं, पिता ने यह भी बताया कि अरूण पल्लेदारी का काम करता है.. शनिवार को वह काम पर नहीं गया था..

*दोस्तों के साथ शराब पीता था*

वह उक्त शराब ठेके के पास अक्सर अपने दोस्तों के साथ शराब पीता है.. उसे पहले भी कई बार वह वहां से लेकर आया है.. शनिवार को शराब पीने के दौरान उसका वहां झगड़ा हो गया था.. जिस बारे में स्थानीय जानकार दुकानदार ने उसे फोन कर बताया था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में 500 रुपए का गैस सिलेंडर लेने में कतरा रहे BPL परिवार

Voice of Panipat

शुरू हो गए भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन,16 अगस्त आखिरी तारीख

Voice of Panipat

HARYANA में दिव्यांग बन सकेंगे HCS अफसर, सरकार ने बदले नियम

Voice of Panipat