33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
BusinessHaryana NewsIndia News

इस बैंक पर RBI ने लगाई पाबंदी, अब सिर्फ इतने रूपये ही कर सकेंगे विड्रॉल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी सहकारी बैंक लि.सोलापुर पर कई अंकुश लगा दिए हैं। बैंक के ग्राहकों के लिए अपने खातों से निकासी की सीमा 1,000 रुपये तय की गई है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 के तहत लगाए गए अंकुश 12 नवंबर, 2021 को कारोबार के घंटे बंद होने के बाद छह महीने तक लागू रहेंगे। इस दौरान अंकुशों की समीक्षा की जाएगी।

रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, लक्ष्मी सहकारी बैंक केंद्रीय बैंक की अनुमति के बिना न तो कोई ऋण दे पाएगा या ही कर्ज का नवीकरण करेगा। साथ ही बैंक न तो कोई निवेश करेगा और न ही किसी तरह का भुगतान करेगा या भुगतान की सहमति देगा। दूसरी तरफ सार्वजनिक क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर बैंक के तिमाही नतीजे आ गए हैं। इसका सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 111.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 43.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 2,201.26 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,194.47 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक का डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए प्रावधान घटकर 192.68 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 324.92 करोड़ रुपये था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रेसलर निशा हत्याकांड के आरोपी कोच व साले का 3 दिन और बढ़ा रिमांड, नहीं मिल हथियार व बाईक

Voice of Panipat

HARYANA सरकार को हाईकोर्ट से झटका, ग्रुप C-D भर्ती की होगी परिक्षा दोबारा

Voice of Panipat

पत्नी और प्रेमी के बीच पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पत्नी को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat