33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatWEATHER

`Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, पानीपत- हिसार समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून के सक्रिय होने से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। पिछले एक हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी सताने लगी थी, लेकिन अब मौसम सुहावना हो गया है।

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

राज्य में शुक्रवार दोपहर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस दौरान गुरुग्राम, रेवाड़ी और रोहतक में बारिश हुई। इसके बाद शाम को पानीपत, हिसार और नूंह में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

वहीं हांसी और सोनीपत में भी बादल छाए हुए है। यहां भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून के दोबारा एक्टिव होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। कल भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

Related posts

पानीपत में युवक और युवती जीवन के सुख त्याग बनें साध्वी- साधु

Voice of Panipat

Supreme Court ने किया वक्फ कानून पर रोक से इनकार

Voice of Panipat

Haryana के गृह मंत्री अनिल विज ने Google को कहा- ‘Thank you’, पढ़िए किस काम से है खुश

Voice of Panipat

Leave a Comment