34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

रेसलर निशा हत्याकांड के आरोपी कोच व साले का 3 दिन और बढ़ा रिमांड, नहीं मिल हथियार व बाईक

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- रेसलर निशा दहिया और उसके भाई सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार कोच पवन और साले सचिन को पुलिस ने मंगलवार को खरखौदा कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि अभी तक न तो हथियार और न ही बाइक बरामद हुई है। दोनों पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस ने उनका पांच दिन का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने दोनों को दोबारा 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

सोनीपत के गांव हलालपुर की कुश्ती अकादमी में रेसलर निशा दहिया और भाई सूरज की 10 नवंबर को सात गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप कोच पवन पर है। पुलिस ने इसमें पवन के साथ उसकी पत्नी सुजाता, दो साले सचिन और अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है। सुजाता और अमित को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में मुख्य आरोपी कोच पवन और सचिन तीन के रिमांड पर थे।

जानकारी के मुताबिक कोच पवन और सचिन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान उनके कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर और 3 कारतूस मिले थे। अब पुलिस पूछताछ में पता चला है कि निशा और सूरज की हत्या में कोई दूसरी रिवाल्वर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही पुलिस उस बाइक को भी बरामद नहीं कर सकी है, जिस पर दोनों फरार होकर दिल्ली पहुंचे थे। सीसीटीवी की डीवीआर भी बरामद की जानी है। दोनों की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने दोनों को मंगलवार को फिर से खरखौदा कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उन्हें फिर से 3 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

प्रॉपर्टी डीलर नरेश शर्मा का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Voice of Panipat

वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल की बड़ी कीमतें लेकिन भारत पर असर नही पड़ा

Voice of Panipat

PETROL-DIESEL के दाम की पढिए रेट लिस्ट, क्या हुए बदलाव

Voice of Panipat