September 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में करोड़ों रुपए की लागत से चकाचक बनेगी सड़कें

हरियाणा के हांसी से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड ने वर्ष 2026-27 के वर्क प्लान के तहत हिसार के दो विधानसभा क्षेत्रों हांसी और नारनौंद के रास्तों को नया स्वरूप देने की तैयारियां शुरू हो गई है। यहां करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए 4.81 करोड़ रुपए की लागत राशि के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से वर्क प्लान के तहत नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 2.90 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 16 किलोमीटर लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत प्रस्तावित है। इसमें 5.70 किलोमीटर लंबा सिंघवा राघो से मसूदपुर- नारनौंद मार्ग के अलावा मोहल्ला से पुठी- नारनौंद, खांडा खेड़ी से कागसर व कोथ कलां से बरौदा मार्ग शामिल हैं।

हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग टेंडर के तहत करीब 1.91 करोड़ रुपये की लागत से लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसमें बडाला से पेटवाड़ मार्ग की 5.22 किलोमीटर सड़क व थुराना-पाली रोड से थुराना-माजरा बाईपास रोड तक रिंग बांध पर 0.64 किलोमीटर सड़क शामिल है। गांव थुराना की फिरनी की मरम्मत का कार्य भी प्रस्तावित है।

लोगों को मिलेगी राहत

दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में सड़क मार्गों की हालत सुधरने से लोगों को फायदा पहुंचेगा। यहां लोग लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी सड़कों की हालत से परेशानी झेल रहे हैं। कई सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे आए दिन हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। अब इन सड़कों की विशेष मरम्मत होने से न केवल गांवों के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा बल्कि रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भी राहत पहुंचेगी।

Related posts

PM मोदी बोले 22 जनवरी तक मदिरों की करें सफाई

Voice of Panipat

HARYANA के इन जिलों मे अगले आदेशों तक रहेंगे स्कूल बंद, आप भी पढ़िये ये आदेश

Voice of Panipat

नेपाल को लगा पहला झटका, कुशल भुर्तेल हुए आउट, शार्दुल ठाकुर को मिली पहली सफलता

Voice of Panipat

Leave a Comment