32.5 C
Panipat
June 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat Crime

क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर ठग ने उडाए 46500 रूपये, पढिए.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- चोरी और ठगी के मामले बढते जा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर ठग ने युवक के खाते से 46500 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर सेंटर का कर्मचारी बताया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीनानाथ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को वह शाम सात बजे गांव निंबरी स्थित श्रीराम क्रॉफ्ट ऑफिस में ड्यूटी पर था। इसी बीच उसके पास कॉल आया। कहा कि वह एसबीआई कस्टमर केयर सेंटर से बात कर रहा है। क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए कॉल की गई थी। युवक ने कार्ड बंद करने का झांसा देकर कार्ड के आखिरी आठ अक्षर पूछे और कॉल कट कर दी। कुछ ही देर में क्रेडिट कार्ड से दो बार 24240 और 22260 कट गए। कुछ देर बाद दोबारा दूसरे नंबर से कॉल आया और 46500 रुपये की ट्रांजेक्शन करने के बारे में पूछा। उन्होंने मना किया तो ठगी होने का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया और किला थाना पुलिस को शिकायत दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मां- बाप का इकलौता बेटा जाना चाहता था कनाडा, लेकिन उसे पहले….

Voice of Panipat

पानीपत में भैंस का# टते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

सियासत में कूदने के लिये किसान नेता चढ़ूनी ने किया नई पार्टी का एलान

Voice of Panipat