29.9 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana CrimePanipatPanipat Crime

ढाबा के बंद होने से परेशान युवक ने लगाया फंदा.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- थाना सनौली क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

थाना सनौली पुलिस को सूचना मिली कि गांव रामड़ा के पास गांव के सरपंच कृष्ण के खेतों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर झूल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव सनौली खुर्द वासी सूरता पुत्र मांगे राम के रूप मेें हुई। पुलिस के मुताबिक, वह परिवार के साथ करीब 12 साल से गांव रामड़ा में ही रह रहा था। पास ही उसका ढाबा है लेकिन वह काफी दिनों से बंद चल रहा है। इसके चलते सूरता परेशान चल रहा था। हृदय रोगी के साथ वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। थाना सनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT 

Related posts

BSNL के इस प्लान में बिना किसी डेली लिमिट के मजे से चलाइए INTERNET

Voice of Panipat

इन 7 बैंकों ने महंगा कर दिया Loan, बढ़ा दी MCLR की दर, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

नशा व अवैध हथियार तस्करी की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 379 मुकदमें दर्ज कर 579 आरोपितों को भेजा जेल

Voice of Panipat