28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipat

किसान आंदोलन की वजह से फ्री हुए थे टोल, पानीपत में 196 टोल कर्मियो की गई नौकरी

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- किसान आंदोलन के कारण पानीपत के दो टोल प्लाजा पर कार्यरत 196 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 दिसंबर 2020 को टोल फ्री करा दिए थे। जिस कारण लोगों की नौकरी पर बन गई है। रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा का तो बिजली कनेक्शन भी काटा जा चुका है। कंपनी ने दो बार टोल शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन किसानों के विरोध के चलते शुरू नहीं कर पाए।

कृषि कानूनों के विरोध में बीते 9 महीने से किसान सड़कों पर हैं। हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर धरना चल रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के साथ देशभर के किसान धरने में शामिल हैं। दिल्ली NCR में औद्योगिक गतिविधियां बंद हैं। पानीपत की बात करें तो यहां दो टोल प्लाजा हैं। एक दिल्ली-करनाल हाईवे और एक रोहतक हाईवे पर स्थित है। दिल्ली-करनाल हाईवे स्थित L&T टोल प्लाजा के मैनेजर योगेश ने बताया कि किसान आंदोलन और टोल फ्री होने के बाद से 106 लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। फिलहाल करीब 250 लोगों का स्टाफ टोल प्लाजा पर काम कर रहा है। यही स्थिति रही तो बाकी स्टाफ भी कम हो सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारत में लॉन्च हुआ Audi Q8 का फेसलिफ्ट वर्जन, जानिए किमत

Voice of Panipat

शनिवार को भी खुलेगा शेयर बाजार,जानिए कारण

Voice of Panipat

भाजपा ने ‘संसद से लेकर पंच तक ’ उद्देश्य से नए पोर्टल के साथ 2027 पंचायत चुनाव की तैयारी की शुरू

Voice of Panipat