24.3 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsINFORMATIVELatest NewsPanipatPolitics

भाजपा ने ‘संसद से लेकर पंच तक ’ उद्देश्य से नए पोर्टल के साथ 2027 पंचायत चुनाव की तैयारी की शुरू

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा में भाजपा सरकार समाज सेवा करने वालों के लिए एक नया पोर्टल लेकर आ रही है जहां सभी समाजहित चाहने वाले लोगों को एक साथ जोड़ा जाएगा और उन्हें एक सामुहिक मंच प्रदान किया जाएगा….जिससे सीधे तौर पर सभी लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे ।

जानकारी के अनुसार हरियाणा की भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वर्ष 2027 में होने वाले पंचायत चुनाव की अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है और उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी इस पर जोर देने और बूथ स्तर पर सभी से अपना संगठन मजबूत करने का आह्वाहन किया है । उनका कहना है कि भाजपा पार्टी का लक्ष्य ‘ सांसद से लेकर पंच तक ’ है जिसके लिए पार्टी के साथ ज्यादा से जायद लोगों को जोड़ा जाएगा इसलिए अगले साल होने वाले पंच चुनावों के लिए हरियाणा के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है । इसके चलते प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ लगातार बैठक करती हुई दिख रही है । अब ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के उद्देश्य से नया पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है जहां भाजपा समाज सेवा से जुड़े लोगों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए जल्द इस सेवा पोर्टल को शुरू करने जा रही है।
यह होगा पोर्टल का उद्देश्य :
–समाज के सभी वर्गों में भाजपा पार्टी ओर उसके काम की पहचान बनाना ।
–पार्टी में जायद से ज्यादा लोगों को शमिल करना ।
–जो लोग समाज सेवा करना चाहते है , पर कोई मच न होने के कारण उन्हें मंच प्रदान करना ।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता

इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे लोग, जो सामाजिक सेवा के कार्यों में आगे आना चाहते हैं और संगठन के साथ काम करना चाहते हैं, वे आसानी से पार्टी से जुड़ सकेंगे।
हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज सेवा करने वाले अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के जरिए स्वयंसेवकों को संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा । उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा समाज सेवा को अपनी प्राथमिकता मानती है इसलिए नया सेवा पोर्टल इसी सोच को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल होगी ।

फिलहाल भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को 2027 में होने वाले चुनाव के लिए पहले से ही बूथ स्तर पर लोगो का दिल जीतने ओर संगठन मजबूत बनाने का आह्वाहन दिया जा चुका है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat:-कनाडा भेजने के नाम पर युवक से ऐंठे 12 लाख रुपये, केस दर्ज

Voice of Panipat

Delhi-Jaipu हाईवे पर लगा 10KM लंबा जाम

Voice of Panipat

HARYANA:- बाढ़ के कारण गृहमंत्री अनिल विज के घर घुसा पानी

Voice of Panipat